वायरल न्यूज़

चिड़ियाघर में सिगरेट पीता नजर आया चिम्पैंजी, नजारा देखकर दिमाग हिल जाएगा आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 13, 2024, 12:56 PM IST

Wild Animal Video: अभी तक आपने इंसानों को सिगरेट पीते हुए देखा होगा, मगर किसी जानवर को सिगरेट पीते हुए देखा है। अगर नहीं तो आज आप चौंकने वाले हैं। कैमरे में एक चिम्पैंजी सिगरेट पीते हुए कैद हुआ है।

Image

सिगरेट पीता दिखा चिम्पैंजी। (Photo-Instagram)

Wild Animal Video: दुनियाभर में जीव-जंतुओं की लाखों प्रजातियां हैं। मगर माना जाता है कि इन सबमें चिंपैंजी इंसानों के सबसे करीबी रिश्तेदार हैं। यानी चिंपैंजी कई मायनों में इंसानों की तरह दिखते हैं। आपने इन्हें जंगल या फिर चिड़ियाघर में जरूर देखा होगा। इनके शरीर की बनावट इंसानों से काफी मिलती हैं। आज एक ऐसे ही चिंपैंजी से जुड़ा वीडियो वायरल है। इसमें देखेंगे कि चिम्पैंजी पिजंरे में बंद है और बड़े मजे से सिगरेट पी रहा है। वो सिगरेट से धुंआ खींचता है और ऐसे हवा में छोड़ता है मानो कोई इंसान ही हो।

सिगरेट पीते हए दिखा चिम्पैंजी

सिगरेट पीते हुए चिम्पैंजी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि लोग चिड़ियाघर में जानवर देखने पहुंचे हैं। मगर एकाएक उनकी नजर एक चिम्पैंजी पर पड़ी। वो आराम से कोने में बैठा है। लोग जब ध्यान से देखते हैं तो पता चला कि उसके हाथ में सिगरेट है। हैरानी होती है कि सिगरेट से धुंआ निकल रहा है और चिम्पैंजी होंठ पर रखकर धुंआ खींच रहा है। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसने नेटिजन्स को हैरान कर दिया। लोगों की समझ नहीं आ रहा है कि चिम्पैंजी ने आखिर सिगरेट कैसे जलाई।

वीडियो यहां इंस्टाग्राम पर देखिए

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी राय भी दी है। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि चिम्पैंजी को आखिर सिगरेट कहां से मिल गई। एक कमेंट में लिखा गया कि चिम्पैंजी भी सिगरेट पीते हैं, पहली बार देखा है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर earth.reel नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक सैकड़ों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article