Viral Video: क्या आपने कभी किंग कोबरा के बच्चे को पैदा होते देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा का बच्चा अंडे से बाहर निकल रहा है। अंडे से किंग कोबरा के बच्चे को निकलता दिखाते हुए इस वीडियो ने इंटरनेट को हैरानी में डाल दिया है। यह वीडियो इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।
वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
वीडियो को नेचर इज अमेजिंग नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपने हाथ में किंग कोबरा का अंडा पकड़ा हुआ है। इस अंडे से मुक्त होकर किंग कोबरा का बच्चा धीरे-धीरे बाहर निकल रहा है। आप देख सकते हैं कि किंग कोबरा का बच्चा बहुत ही क्यूट लग रहा है। यहां तक कि किंग कोबरा के बच्चे को जीभ फड़फड़ाते देख डर भी नहीं लग रहा है। दूसरी तरफ किंग कोबरा को जीभ फड़फड़ाते देखना लोगों के लिए डरावना हो सकता है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि नवजात कोबरा का छोटा शरीर लगातार मूव कर रहा है। इस वीडियो ने नेटिजन्स को अपनी तरफ आकर्षित किया है और लोग आश्चर्य से वीडियो देखते रह गए हैं। कुछ लोगों को बेबी कोबरा की फुर्ती हैरानी में डाल रही है। आपने शायद ही ऐसा वीडियो कभी देखा होगा।
