Royal Style Tub Bath: इंस्टाग्राम हो या फिर सोशल मीडिया का कोई और प्लेटफॉर्म, यहां कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार लोग अपनी लग्जीरियस लाइफ दिखाने के लिए वीडियो बना डालते हैं और ये वायरल भी हो जाता है। हाल ही में इंटरनेट की दुनिया एक ऐसे ही वीडियो ने दस्तक दी है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी।
दरअसल, वीडियो में आपको एक बच्चा नजर आएगा, जो बिल्कुल शाही अंदाज में टब बाथ लेता दिख रहा है। इस दौरान बच्चे के फेस पर मास्क भी लगा है, जो वह आराम नहाने का आनंद ले रहा है। इतना ही नहीं, आगे दिखने वाले नजारे में वह बिल्कुल राजा-महाराजा की तरह बैठकर फल और दूध पीता नजर आ रहा है, जो कमाल का है। इसके अलावा वह शाही तलवार लेकर अपनी बालकनी से बाहर का नजारा भी ले रहा है।
शाही अंदाज में टब बाथ लेता दिखा बच्चा
एक्स पर वायरल हो रहा ये वीडियो आपका दिल जीत लेगा। वीडियो में उसकी एक्टिविटी और अंदाज देख ऐसा लगेगा, जैसे वह कोई किसी रियासत का राजकुमार हो। वैसे वायरल हुए इस वीडियो पर काफी कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक चार लाख से अधिक व्यूज आ चुका है। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट किया है कि जिंदगी हो तो ऐसी।
