अजब: भारत का 28 अक्षरों वाला रेलवे स्टेशन, जिसका नाम लेने में बड़े-बड़े जीनियस हो जाते हैं फेल

​Longest Name Indian Railway Station: आपने भी जरूर ट्रेन से यात्रा की होगी। ट्रेन पकड़ने के लिए हर किसी को रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है। भारत में सभी रेलवे स्टेशन के अपने अलग-अलग नाम हैं। सभी रेलवे स्टेशनों की अपनी-अपनी खूबी और विशेषताएं हैं। आज हम आपको भारत के एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम इतना बड़ा है, जिसे लेने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। आप भी शायद एक बार में इस रेलवे स्टेशन का नाम अपनी जुबान से नहीं ले पाएंगे।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Aug 30 2024, 12:39 IST
नाम में है कुल 28 अक्षरImage Credit : Twitter01 / 05

नाम में है कुल 28 अक्षर

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रेलवे स्टेशन के नाम में अंंग्रेजी के कुल 28 अक्षरों का इस्तेमाल होता है। हिंदी में भी इस रेलवे स्टेशन के नाम में कुल 13 अक्षर हैं। अगर आप पहली बार इस रेलवे स्टेशन का नाम अपनी जुबान से लेने जा रहे हैं तो यकीनन आप कंफ्यूज हो जाएंगे।

कहां है यह अनोखा रेलवे स्टेशनImage Credit : Twitter02 / 05

कहां है यह अनोखा रेलवे स्टेशन

अब हम आपको सबसे पहले बताते हैं कि यह अनोखा रेलवे स्टेशन कहां है। यह अनोखा रेलवे स्टेशन तमिलनाडु के बॉर्डर पर आंध्र प्रदेश में स्थित रेलवे स्टेशन है।

वेंकटनरसिंहराजुवारीपेटा रेलवे स्टेशनImage Credit : Twitter03 / 05

वेंकटनरसिंहराजुवारीपेटा रेलवे स्टेशन

आंध्र प्रदेश में स्थित इस रेलवे स्टेशन का नाम वेंकटनरसिंहराजुवारीपेटा है। यह दक्षिण रेलवे के रेनिगुंटा-अराकोनम खंड पर स्थित है।

फ्लैग स्टेशनImage Credit : Twitter04 / 05

फ्लैग स्टेशन

बता दें कि यह एक फ्लैग स्टेशन है, जहां पर सिग्नल नहीं है और सिर्फ पैसेंजर ट्रेनें रुकती हैं। यहां मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं रुकती हैं।

यहां से जुड़े हैं 85 रेलवे स्टेशनImage Credit : Twitter05 / 05

यहां से जुड़े हैं 85 रेलवे स्टेशन

बता दें कि आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित इस रेलवे स्टेशन से सीधे तौर पर कुल 85 रेलवे स्टेशन जुड़े हुए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!