Girlfriend Boyfriend Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिसे देखकर हमारी आंखें हैरानी से खुली रह जाती हैं। इंटरनेट पर वायरल हुए कुछ वीडियो मजेदार भी होते हैं। वहीं कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर इन दिनों जो वीडियो सामने आया है, वह वाकई में लोगों के होश उड़ा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो एक गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड से जुड़ा है।
निब्बा-निब्बी का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को किसी पार्क में बुलाता है। इसके बाद वह गर्लफ्रेंड के साथ जो काम करता नजर आता है, उसे देखकर लोग भड़क उठे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का अपनी प्रेमिका को पार्क में अचानक बुलाता है। वहीं प्रेमिका भी अपने प्रेमी के जिद पर मना नहीं कर पाती है और सीधे पार्क में आ जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह होती है कि प्रेमी अपनी जेब से अचानक सिंदूर का डिब्बा निकाल लेता है और प्रेमिका की मांग में भरने लगता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि पहले तो प्रेमिका शुरू में ना-नुकर करती है, हालांकि वह अपने प्रेमी की जिद के आगे हार मान लेती है। इसके बाद प्रेमिका अपने प्रेमी के हाथों मांग में सिंदूर भरवा लेती है। इस वीडियो में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका की उम्र काफी कम नजर आती है। दोनों ही प्रेमी-प्रेमी स्कूली बच्चे मालूम पड़ते हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों ने ही स्कूल का ड्रेस पहना हुआ है। जब प्रेमी अपनी गर्लफ्रेंड की मांग में सिंदूर भर देता है तो प्रेमिका इमोशनल होने लगती है। यह देखकर यूजर्स भड़क उठे हैं। लोग कह रहे हैं कि पढ़ने-लिखने की उम्र में इन बच्चों की आशिकी चल रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर Psycho Bihari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
