वायरल न्यूज़

Video: दूल्हे के सामने ही गटागट ऐसी चीज पीने लगी दुल्हन, लोग बोले- 'पहले शादी पर फोकस कर लो बहन'

Dulhan Viral Video: आप देख सकते हैं कि शादी की मंडप पर दूल्हा और दुल्हन दोनों बैठे हैं। अचानक दुल्हन एक बोतल उठाती है और कुछ गटागट पीने लगती है। दुल्हन का स्वैग देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

Image

दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने मंडप में बैठकर किया अनोखा काम
  • दूल्हे के सामने ही पीने लगी ऐसी चीज
  • सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

Dulhan Viral Video: भारत में एक बार फिर शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शादियों के एक से बढ़कर एक वीडियो (Shadi Ka Video) देखने को मिलने लगे हैं। शादियों के वो वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा और दुल्हन से जुड़े होते हैं। इसके साथ ही जिस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन कुछ अजीबोगरीब चीजें करते दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दुल्हन का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो में दुल्हन कुछ ऐसा काम करती नजर आ रही है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो देखने के बाद कई लोगों की हंसी भी छूट रही है। वीडियो में दुल्हन का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है। आप देख सकते हैं कि शादी की मंडप पर दूल्हा और दुल्हन दोनों बैठे हैं। इस दौरान शादी की रस्में निभाई जा रही हैं। अचानक दुल्हन एक बोतल उठाती है और कुछ गटागट पीने लगती है। यह देखकर शादी में मौजूद रिश्तेदार और मेहमान आश्चर्यचकित रह जाते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो को 'chocolaty_paa' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखकर लोग दुल्हन के मजे ले रहे हैं और कह रहे हैं कि दीदी पहले शादी पर फोकस कर लीजिए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शादी तो ठीक है, पहले गर्मी से बच लिया जाए।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article