वायरल न्यूज़

Video: विदाई में मां-बाप को छोड़ पालतू कुत्ते से लिपटकर रोती नजर आई दुल्हन, इंटरनेट पर छिड़ गई नई बहस

Dulhan Viral Video: आप देख सकते हैं कि दुल्हन विदाई के लिए कार में बैठी है। इस दौरान दुल्हन का रो-रोकर बहुत ही बुरा हाल हो चुका है। दुल्हन ससुराल जाने से पहले आखिरी बार अपने प्यारे डॉगी से लिपटकर रो रही है।

Image

दुल्हन की विदाई (इंस्टाग्राम)

Dulhan Viral Video: भारत में शादियों के दर्जनों वीडियो हर दिन देखने को मिलते हैं। इनमें से कई वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को मजे आ जाते हैं। हालांकि, कुछ वीडियो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। भारतीय शादियों में सबसे इमोशनल पल दुल्हन की विदाई का होता है। दुल्हन की विदाई के समय पूरे घर का माहौल गमगीन हो जाता है। इस बीच दुल्हन के परिवार वाले तो रोते ही हैं, बल्कि गांव-मोहल्ले के लोगों की आंखों में भी आंसू आ जाते हैं।

वीडियो देखकर आपके भी निकल सकते हैं आंसू

इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे। यह वीडियो एक दुल्हन की विदाई से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की विदाई हो रही है। इस दौरान दुल्हन अपने घरवालों और मां-बाप को छोड़कर पालतू कुत्ते से लिपटकर रो रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन का रो-रोकर बहुत ही बुरा हाल हो चुका है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन विदाई के लिए कार में बैठी है। देखें वीडियो-

हालांकि, दुल्हन ससुराल जाने से पहले आखिरी बार अपने प्यारे डॉगी से मिलती है और उससे लिपटकर ढेर सारा प्यार करना चाहती है। आप देख सकते हैं कि डॉगी को अपनी गोद में उठाकर दुल्हन जमकर रोती है। इसके साथ ही वह उसे जमकर दुलार भी रही है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर बड़ी बहस शुरू कर दी है। कई लोग वीडियो देखकर भावुक हो रहे हैं तो कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि दुल्हन के लिए मां-बाप से ज्यादा पालतू कुत्ता हो गया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर आशीष कुमार नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article