वायरल न्यूज़

अजब: छोले भटूरे खाओ-वजन घटाओ, दिल्ली के रेस्टोरेंट की अजीबोगरीब मार्केटिंग ट्रिक देख यूजर्स ने लिए मजे

Ajab Gajab News: छोले-भटूरे को लेकर दिल्ली के रेस्टोरेंट की अनोखी मार्केटिंग ट्रिक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देखकर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

छोले भटूरे (ट्विटर)

Ajab Gajab News: छोले भटूरे भारत में सबसे ज्यादा राजधानी दिल्ली के मशहूर हैं। दिल्ली के छोले-भटूरों की बात ही अलग है। जिसे देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। दिल्ली के छोले-भटूरे इतने जबरदस्त होते हैं, जिनकी महक ही आपके मन में लालच भरने के लिए काफी है। दिल्ली में मिलने वाले छोले बहुत ही चटपटे होते हैं। वहीं फूले-फूले भटूरे खाकर किसी का भी दिन बन जाता है। हालांकि, ज्यादा छोले-भटूरे खाना स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है।

'छोले भटूरे खाओ, वजन घटाओ'

दिल्ली के ये मोस्ट फेवरेट फूड काफी तेजी से वजन बढ़ाने का भी काम करते हैं। इसलिए कई लोग इसे खाने से भी परहेज करते हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली के एक रेस्टोरेंट ने कमाल की मार्केटिंग ट्रिक निकाली है। जिसे देखकर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। छोले-भटूरे को लेकर दिल्ली के रेस्टोरेंट की अनोखी मार्केटिंग ट्रिक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देखें तस्वीर-

दरअसल, गोपाल जी नाम के रोड साइड रेस्टोरेंट ने दावा किया है कि छोले भटूरे खाकर उनके ग्राहक अपना वजन कम कर सकते हैं। इसके साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल भी जी सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आदित्य वोराह नाम के एक यूजर ने रेस्टोरेंट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'केवल दिल्ली में ही आप ऐसी उम्मीद कर सकते हैं.. छोले भटूरे खाओ, वजन कम करो, बीमारी दूर भगाओ।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article