वायरल न्यूज़

Video: पटना एयरपोर्ट पर भीषण महायुद्ध, सांप और नेवलों के बीच लड़ाई देख खुली रह जाएंगी आंखें

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एयरपोर्ट के रनवे पर एक खाली जगह पर एक नेवला और एक सांप लड़ते नजर आ रहे हैं। इसी बीच दो और नेवले वहां पर आ जाते हैं।

Image

सांप और नेवलों का महायुद्ध (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना एयरपोर्ट से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो
  • वीडियो देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप
  • तीन नेवले और एक सांप की लड़ाई का वीडियो

Viral Video: बिहार की राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। पटना एयरपोर्ट के रनवे पर एक सांप और तीन नेवलों के बीच भीषण लड़ाई देखने को मिल रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं। यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है कि सांप और नेवलों की ऐसी लड़ाई देखने को मिलेगी।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

वायरल वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो को लेकर पटना एयरपोर्ट का कोई भी अधिकारी प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो पटना एयरपोर्ट का ही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एयरपोर्ट के रनवे पर एक खाली जगह पर एक नेवला और एक सांप लड़ते नजर आ रहे हैं। इसी बीच दो और नेवले वहां पर आ जाते हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि इसके बाद सांप और नेवलों के बीच भीषण युद्ध शुरू हो जाता है। आप देख सकते हैं कि तीनों नेवले सांप पर हमलावार हो जाते हैं। हालांकि, वीडियो में यह नहीं दिखाया गया कि इस लड़ाई का रिजल्ट क्या होता है और लड़ाई में सांप या नेवलों में से किसकी जीत होती है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article