वायरल न्यूज़

Video: बहू ने रोटी में लिख दी ऐसी- ऐसी चीज, देखकर सास तो क्या पति का भी माथा हो जाएगा खराब

Viral Video: एक बहू अपनी ससुराल में कुछ ऐसा काम करती दिख रही है, जिसे देखकर एक बार के लिए आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। बहूरानी के इस कारनामे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं।

Image

बहूरानी के कारनामे (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बहूरानी का अजीबोगरीब कारनामा
  • रोटी पर लिख दिया पति और सास
  • अपनी रोटी पर भी लिखा 'मेरी'

Viral Video: आजकल की बहुएं बहुत एडवांस हो गई हैं। वह बहुती ही होशियारी और समझदारी से पति का घर चलाती हैं। कई बार वह ऐसा काम कर जाती हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी न की हो। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बहू अपनी ससुराल में कुछ ऐसा काम करती दिख रही है, जिसे देखकर एक बार के लिए आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। हो सकता है कि अपनी बहू का यह कारनामा देख सास भी हैरान रह जाए।

वीडियो देखकर सास और पति के भी उड़ जाएंगे होश

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बहूरानी अपनी ससुराल में खाना बना रही है। वह अपने पति और अपनी सासू मां के लिए रोटी सेंकती दिख रही है। इस दौरान वह कुछ ऐसा काम करती है, जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा। दरअसल, बहूरानी रोटी सेंकने से पहले उसमें पति और सास लिखती दिख रही है। सिर्फ यही नहीं वह अपने नाम की भी रोटी बना रही है। इसके साथ ही बहूरानी साहिबा तर्क दे रही हैं कि इससे झगड़ा नहीं होगा। देखें वीडियो-

बहूरानी के इस कारनामे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। कई लोग कह रहे हैं कि बहूरानी के पास इतना दिमाग आया कहां से। फिलहाल वीडियो को rajput_jodi_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा- अब कोई लड़ाई नहीं होगी। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखा और कमेंट किया जा रहा है। इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोग बहूरानी के इस कारनामे की तारीफ भी कर रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article