वायरल न्यूज़

Video: सिर नीचे करके सो रही थी लड़की तभी आकर बालों में घुस गया सांप, देखिए फिर क्या हुआ आगे

Viral Video: आम तौर पर हम सांपों को जमीन पर रेंगते देखते हैं, लेकिन यहां सांप को लड़की के बाल में देख इंटरनेट यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस नजारे को देख लोग सहम गए हैं।

Image

बालों में घुसा सांप (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
  • सिर नीचे करके सोती रह जाती है लड़की
  • कहीं से आकर बालों में घुस जाता है सांप

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने को मिल जाए.. कुछ पता नहीं है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो हैरान करने वाला है। इस वीडियो में आपको एक लड़की नजर आएगी, जो किसी टेबल पर अपना सिर नीचे करके सो रही है। इस बीच उसके बालों में कहीं से आकर एक सांप घुस जाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की को इसके बारे में पता नहीं चलता है और वह सोती रहती है। वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

वीडियो देखकर कांप जाएगी आत्मा

हम सभी जानते हैं कि कुछ सांप ऐसे होते हैं, जो अगर काट ले तो इंसान पानी भी नहीं मांगता है। वहीं लड़की के बाल में सांप घुसता देख लोगों के होश उड़ गए हैं। आम तौर पर हम सांपों को जमीन पर रेंगते देखते हैं, लेकिन यहां सांप को लड़की के बाल में देख इंटरनेट यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस नजारे को देख लोग सहम गए हैं और सोच रहे हैं कि अगर उनके साथ ऐसा हो गया तो वह क्या करेंगे। हालांकि, वीडियो में दिख रही लड़की को कुछ फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है। देखें वीडियो-

फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की के बालों में सांप कैसे पहुंचा है। आप देख सकते हैं कि लड़की अपने दोनों हाथों पर अपना सिर रख कर सो रही है। ऐसा लग रहा है कि वह गहरी नींद में डूबी हुई है। आप देख सकते हैं कि सांप रेंगकर पीछे जाने की कोशिश कर रहा है। इस हैरान करने वाले वीडियो को kashikyatra नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लाइक मिल चुके हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article