College Fest Dance Video: पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर कॉलेज फेस्ट के वीडियो जमकर देखने को मिल रहे हैं। इन वीडियो में कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं डांस करती नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर कॉलेज फेस्ट में डांस का अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर इंटरनेट पर हंगामा मच गया है। दरअसल, कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह तर्क देने लगे हैं कि कॉलेज फेस्ट में डांस के नाम पर अश्लीलता देखने को मिल रही है।
कॉलेज फेस्ट में छात्रा ने साड़ी में किया डांस
इसी क्रम में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भी किसी कॉलेज फेस्ट का है। इस वीडियो में एक छात्रा साड़ी पहनकर कॉलेज फेस्ट में डांस कर रही है। इस छात्रा के दो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इन दोनों ही वीडियो में छात्रा उसी साड़ी में अलग-अलग गानों पर डांस करती नजर आ रही है। देखें वीडियो-
एक वीडियो में छात्रा 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। वहीं दूसरे वीडियो में छात्रा 'ओ एत्थे आ' गाने पर खूबसूरत डांस करती दिख रही है। इन दोनों डांस वीडियो को छात्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट avi.kasingh_04 पर शेयर किया है। दोनों डांस वीडियो को जमकर देखा और पसंद किया जा रहा है। दोनों डांस वीडियो एक के बाद एक शेयर किए गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा के डांस को वहां मौजूद टीचर तथा अन्य छात्र जमकर एंजॉय कर रहे हैं।
