Ajab Gajab News: भारत में यह आम बात है कि जब कोई लड़की किसी मर्द के साथ बाहर जाती है तो लोग उन्हें कपल समझ लेते हैं। यहां तक कि किसी ऑफिस में कोई लड़की और लड़का बात करते दिखते हैं तो बाकी लोगों को वो कपल नजर आते हैं। इसी तरह एक विदेशी लड़की अपने पापा के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी। इसके बाद लोग उन्हें कुछ और समझ बैठे। कई लोगों को लग रहा था कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ आई है। इसके बाद लड़की ने जो किया, वह बहुत ही अनोखा था।
बुजुर्ग शख्स को लोग समझ रहे थे लड़की का बॉयफ्रेंड
खबर के अनुसार, होली मॉरिस नाम की लड़की अपने पिता के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी। इसके बाद वहां मौजूद लोग उन दोनों को घूरने लगे थे। लोगों द्वारा लगातार घूरने से लड़की इतनी परेशान हो गई कि उसने एक नोटिस लगा दिया। इस नोटिस में लड़की ने जो लिखा, वह वाकई में सोचने पर मजबूर करने वाला था। सबसे मजेदार बात यह थी कि इस नोटिस ने वहां मौजूद लोगों की बोलती बंद कर दी। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि होली ने प्रिंटआउट निकलवाकर टेबल पर नोटिस लगाया कि ये मेरे पिता हैं, न कि शुगर डैडी। दरअसल, होली के बगल में बैठे उस शख्स को लोग उसका शुगर डैडी यानी पैसे वाला बुजुर्ग बॉयफ्रेंड समझ रहे थे। लोगों को लग रहा था कि बुजुर्ग के पास ढेर सारे पैसे हैं। इस कारण होली ने उसे अपना बॉयफ्रेंड बनाया है। वह पैसे की लालच में बुजुर्ग के साथ डेट पर गई है। हालांकि, लोग गलत समझ रहे थे और बुजुर्ग शख्स होली के पिता थे।
