वायरल न्यूज़

Video: जान लेने पर उतारू था बिना ड्राइवर का ट्रक, बहादुर लड़की ने अपनी समझदारी से किया दिल जीतने वाला काम

Viral Video: एक ड्राइवर कहीं पर अपना ट्रक खड़ा करता है और उसमें हैंडब्रेक लगाना भूल जाता है। इस लापरवाही के चलते आगे जो होता है, उसने सबके होश उड़ा दिए।

Image

हैरान करने वाला वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • लड़की ने किया बहादुरी वाला काम
  • वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

Viral Video: हमेशा गाड़ी चलाते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। जब आप कहीं गाड़ी पार्क करें, तभी भी ध्यान से पार्क करें और देख लें कि गाड़ी कैसी जगह पार्क की गई है। कभी भी गाड़ी पार्क करते समय हैंडब्रेक लगाना बेहद जरूरी है। अन्यथा, ढलान पर कई बार गाड़ियां भागने लगती हैं और कोई बड़ा एक्सीडेंट हो सकता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

वीडियो देख यकीन नहीं कर पाएंगे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ड्राइवर कहीं पर अपना ट्रक खड़ा करता है और उसमें हैंडब्रेक लगाना भूल जाता है। इस लापरवाही के चलते आगे जो होता है, उसने सबके होश उड़ा दिए। गनीमत यह रही कि वहां पर एक समझदार लड़की मौजूद थी। इसके बाद लड़की ने अपनी जान पर खेलकर जो किया, वैसा आपने कभी नहीं देखा होगा। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि ड्राइवर सामान की ऑफलोडिंग करवा रहा था, तभी ट्रक अचानक से ढलान की तरफ बढ़ने लगता है। इसके बाद लड़की दौड़कर ट्रक को कंट्रोल करने लगती है। आप देख सकते हैं कि वह जंप मारकर पूरी बहादुरी से ट्रक में चढ़ जाती है और बिना देरी किए हैंडब्रेक लगा देती है। इससे ट्रक आधी सड़क तक पहुंचकर ही रुक जाता है। वीडियो को @buitengebieden नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देख लोग लड़की की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article