यह पेड़ ऐसा है, जिस पर बैठते ही पक्षियों की मौत हो जाती है। न सिर्फ पक्षियों की बल्कि इस पेड़ की डाल पर बैठते ही किसी भी जीव को यह मौत की नींद सुला देता है। आपको जानकर दुख होगा कि इस पेड़ की डाल पर बैठने के पक्षियों को यमराज भी नहीं बचा सकता, उनकी मौत तय है।
इस पेड़ को चिड़ियों का हत्यारा कहा जाता है। यह पेड़ चिड़ियों को मारने के लिए पूरी दुनिया में कुख्यात है। इस कारण इसे चिड़ियामार पेड़ भी कहा जाता है।
हम जिस पेड़ की बात कर रहे हैं, इसका नाम पिसोनिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पिसोनिया नाम का यह पेड़ अपने सर्वाइवल के लिए चिड़ियों को मौत की नींद सुलाता है।
आपको बता दें कि इस पेड़ के बीच काफी ज्यादा चिपचिपे होते हैं। चिड़ियों के बैठते ही पेड़ के बीच उनके पंखों से चिपक जाते हैं। ये बीच इतने भारी होते हैं कि चिड़िया उड़ नहीं पाती हैं और जमीन पर गिरकर उनकी मौत हो जाती है।
पिसोनिया नाम का यह पेड़ ज्यादातर कैरिबियाई और इंडो-पैसिफिक आईलैंड में पाया जाता है। यह पेड़ साल में दो बार फलता है। कई बार तो छोटे पक्षी पेड़ पर ही बैठे-बैठे सूख जाते हैं।