वायरल न्यूज़

Viral Video: जुलूस के दौरान भड़का हाथी, सूंड से लपेटकर युवक को उठाया और फेंक दिया

केरल में वलियाविलक्कू फेस्टिवल के दौरान एक हाथी ने एक आदमी पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से मंदिर के फेस्टिवल में हाथियों के इस्तेमाल को सीमित कर दिया गया है।

Image

हाथी ने युवक को उठाकर फेंका (X/TimesNow)

यूं तो हाथी को संवेदनशील और समझदार जानवर माना जाता है लेकिन जब हाथी को गुस्सा आ जाता है फिर वह सबकुछ तहस-नहस कर देता है। हाल में कुछ ऐसा ही वाकया केरल के अन्नमनाडा महादेवा मंदिर में देखने को मिला। जहां मंदिर में चल रहे एक त्योहार के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, केरल के अन्नमनाडा महादेवा मंदिर में वालियाविलाक्कू नाम का एक वार्षिक त्योहार मनाया जा रहा था। जिसमें एक हाथी ने अचानक एक 26 साल के युवक पर हमला कर दिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

हाथी ने शख्स को उठाकर फेंका

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी जुलूस की तैयारी के दौरान खड़ा था। कुछ लोग उसके पास में खड़े थे। तभी अचानक हाथी ने पास में खड़े एक व्यक्ति को अपनी सूंड से उसके पैरों को पकड़ा और उसे घसीटते हुए हवा में उठाकर फेंक दिया। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि आसपास खड़े लोग घबरा गए और भागने लगे। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अंगमाली के Apollo Adlux Hospital ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने स्थिति को संभाला

घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने कुछ समय के लिए त्योहार रोक दिया। हाथी को मंदिर परिसर में ही सीमित कर दिया गया ताकि आगे कोई नुकसान न हो। पुलिस और हाथी विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है। साथ ही लोगों ने इस दुखद घटना पर कमेंट कर खेद जताया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article