Attacked By Leopard During Rescue: सोशल मीडिया पर जानवरों के कई सारे रील्स या वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियोज (Viral Video) ऐसे होते हैं, जो बिल्कुल नॉर्मल होते हैं लेकिन कुछ ऐसे, जो बिल्कुल दिमाग में बस जाते हैं और ऐसे में वीडियो को देखने के बाद इंसान के दिल दहशत बैठ जाती है। इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी सहम उठेंगे और इस शख्स के दुआ मागेंगे। कहा जा रहा है कि कमजोर दिल वाले इस वीडियो ना देखें। क्योंकि इसे देखने के बाद कहीं आपको हार्ट अटैक ना आ जाए।
रेस्क्यू के दौरान तेंदुए ने किया हमला (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक तेंदुआ दिख रहा है, जिसका रेस्क्यू करने के लिए तीन लोग जाते हैं। लेकिन रेस्क्यू के दौरान तेंदुआ एक शख्स पर हमला कर देता है। ऐसे में ये नजारा किसी को भी दहशत में लाने के लिए काफी है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी भी रूह कांप उठेगी और तेंदुए का नाम सुनकर सहम जाएंगे। यूजर्स द्वारा इस शख्स की सलामती की दुआ मांगी जा रही है।
रेस्क्यू के दौरान तेंदुए का हमला करते हुए वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा है कि ऐसा अगर किसी के साथ हो जाए तो हार्ट अटैक से उसकी मौत हो जाएगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कुत्ता भी मौके का फायदा उठा रहा है। इस वीडियो पर अब तक 55 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'uzair3582' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
