वायरल न्यूज़

Snake Video: खतरनाक सांप को बालों की तरह सवारती नजर आई बच्ची, भड़के यूजर्स ने मां-बाप को सुनाई खरी-खोटी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 15, 2023, 09:09 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची सांप को अपने गले में इस कदर लपेटी हुई है, जिससे लग रहा है कि उसके बाल काफी घने और लंबे हैं। वीडियो में बच्ची सांप के साथ मस्ती कर रही है।

Image

सांप को बालों की तरह सवारती दिखी बच्ची (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप के साथ बच्ची ने की मस्ती
  • गले में लपेटकर खेलती दिखी बच्ची
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girl Playing with Snake Viral Video: अमेरिका की रहने वाली एरियाना नाम की एक बच्ची का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वह सांप के साथ खेलती नजर आ रही है। उसने सांप को अपने गले में इस कदर लपेटा हुआ है, जैसे वह सांप नहीं बल्कि उसके बाल ही हो। ऐसे में पहली दफा देखने पर आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। बच्ची के इस कारनामें पर यूजर्स काफी भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि बच्ची के मां-बाप को इस बात का ध्यान रखना चाहिए और ऐसा करने से उसे रोकना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप देख सकेंगे कि बच्ची ने अपने गले में सांप के पूछ को लपेट रखा है। वैसे यह पहला वीडियो नहीं है, इस बच्ची का सांप के प्रति काफी लगाव है। इसके कई सारे वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। यह बच्ची अक्सर सांपों के साथ अठखेलियां करती नजर आती हैं। कई बार तो वो सांपों के साथ बिस्तर पर सोती भी नजर आती हैं।

सांप को बालों की तरह सवारती दिखी बच्ची

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा है कि ऐसा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है, इसके मां-बाप को ऐसा करने से रोकना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इससे एक फायदा होगा कि पड़ोसी घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इस वीडियो पर अब तक 2 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'snakemasterexotics' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article