Man Give Tea To Poisonous Snake: सर्दी के सीजन चल रहा है और अधिकतर लोग इस मौसम में चाय पीना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में लोग चाय के मजे लेने के लिए नई व अनोखी जगहों की तलाश करते रहते हैं। ऐसे में काफी लोग पहाड़ी पर समय बिताना चाहते हैं और वहां चाय के मजे लेते हैं तो कुछ लोग जंगलों में। लेकिन कई बार उनकी चाय वाली ये ट्रिप इतनी डेयरिंग हो जाती है कि इसे देखने के बाद आपका दिल दहल उठता है और डर के मारे लोग सहम उठते हैं और समझ तक नहीं पाते कि ऐसा क्यों हो रहा है और क्या हो रहा है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक खतरनाक व खूंखार सांप नजर आएगा, जो बाइक पर आराम से टशन मारते हुए आराम फरमा रहा होता है। इसी स्थान पर एक आदमी चाय की चुस्की ले रहा होता है। इस नजारे को देखकर ऐसा लगता है जैसे सांप शख्स को डंसने वाला है लेकिन तभी कहानी में ट्विस्ट आता है और शख्स की तरफ सांप बढ़ता है और फिर शख्स अपने ग्लास से सांप को चाय पिलाता है। इसके बाद शख्स उसी चाय खुद भी पीता है, जिसे देखने के बाद आपके आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।
शख्स ने खुद के ग्लास से पिलाई सांप को चाय
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कहा है कि भाई इतनी डेयरिंग करने पर तो मैं परलोक ही चला जाता। वहीं, एक अन्य यूजन ने लिखा कि इतना बड़ा और खतरनाक सांप मेरे सामने आ जाए तो हार्ट अटैक आ जाएगा। इस वीडियो पर अब तक 4.6 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'sahabatalamreal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
