वायरल न्यूज़

ट्रेन वेंडर की टोकरी से समान चुराते हुए दिखा यात्री, Video देख लोगों ने छेड़ दी 'zero civic sense' की चर्चा

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक यात्री ट्रेन के डिब्बे में ऊपरी बर्थ पर आराम से बैठा हुआ है और ट्रेन के गलियारे से गुजर रहे एक ट्रेन वेंडर के सिर पर रखे टोकरी से अंडा बिरयानी चुराते हुए देखा जा सकता है।

Image

ट्रेन में वेंडर की टोकरी से चोरी करता यात्री (X/@TyrantOppressor)

ट्रेन में कई तरह के लोग सफर करते हैं। कुछ समझदार तो कुछ ऐसे जिनके चरित्र पर सवाल खड़े किए जाते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही यात्री का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जो ट्रेन वेंडर की टोकरी से अंडा बिरयानी की प्लेट चुराते दिख रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TyrantOppressor नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 18 लाख लोगों ने देखा और लाइक किया है। यूजर के शेयर किए गए पोस्ट को देख सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों के Civic Sense पर चर्चा होने लगी।

यात्री ने ट्रेन वेंडर की टोकरी से चुरा लिया अंडा बिरयानी

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर एक वेंडर अपने सिर पर टोकरी में अंडे बिरयानी की प्लेट भरकर यात्रियों को डिलीवर कर रहा है। सिर पर टोरी रखे होने और भीड़-भाड़ की वजह से वह वेंडर धीरे-धीरे ठहरते हुए आगे बढ़ रहा है। इसी बात का फायदा उठाकर कोच के अपर बर्थ पर बैठा एक यात्री उसकी टोकरी से अंडा बिरयानी की एक प्लेट चुपके से उठा लेता है और उसे अपनी से सीट पर रख लेता है। इस बात का अंदाजा उस ट्रेन वेंडर को बिल्कुल नहीं होता। अगले ही पल वीडियो में वह यात्री उसी अंडे बिरयानी को अपने दोस्त के सात खाते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो पर लोगों दी ऐसी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देख लोग उस यात्री की मानसिकता पर टिप्पणी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये लोग कभी नहीं सुधरेंगे, ऐसे लोग हमारे देश पर बोझ हैं और हमारी देश की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।" दूसरे ने लिखा, "इसे देश में हर कोई गरीब को ही लूटना चाहता है और ऐसा करके वह खुद को चालाक और होशियार समझता है लेकिन ये लोग इंसानियत के नाम पर सिर्फ एक नीच हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article