वायरल न्यूज़

OMG: हजारों रुपये के नोट पतंंग में चिपकाकर हवा में उड़ा दिया! फिर जो हुआ देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

Viral Video: इस वीडियो में पतंग उड़ाने के दौरान कुछ युवक जो करते हैं, उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक छत पर पतंग उड़ाने के लिए चढ़े हैं।

Image

नोट वाली पतंग (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस चक्कर में कई बार वह अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। आज कल के युवाओं में ऊल-जलूल और अजीबोगरीब हरकतें करने का भूत सवार नजर आता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन चीजों का वीडियो बनाकर वह सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। उनको लगता है कि ऐसा करने से उन्हें लाखों में व्यूज मिलेंगे। हालांकि, कई बार इसमें उनका नुकसान भी हो जाता है।

पतंग में चिपकाकर उड़ा दिए नोट

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पतंग उड़ाने के दौरान कुछ युवक जो करते हैं, उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक छत पर पतंग उड़ाने के लिए चढ़े हैं। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन अगले ही पल उनमें से एक लड़का अपनी जेब से हरी-हरी नोट की गड्डी निकाल लेता है। आप देख सकते हैं कि सारे युवक मिलकर इन नोटों को पतंग पर चिपकाने लगते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि इन युवकों ने डेढ़ लाख रुपये के नोट पतंग में चिपका दिए। आप देख सकते हैं कि ढेर सारी नोट चिपकाकर युवक उस पतंग को आसमान में भी उड़ा देते हैं। फिलहाल, वीडियो देखकर लग रहा है कि सारे नोट नकली थे। वीडियो को krish__sehgal8 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article