वायरल न्यूज़

VIDEO: रोड पर खड़े होकर खुद ही टैक्स वसूलता है यह हाथी, फल देने के बाद ही गाड़ियों को जाने की मिलती है अनुमति

हाथी जंगल का सबसे बुद्धिमान और समझदार जानवर माना जाता है। कहा जाता है कि हाथी ही एक ऐसा जानवर है जो इंसानों की तरह सोच-समझ सकता है। ऐसे ही एक इंसानी सोच वाले हाथी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

टैक्स की वसूली करता हाथी (X/@sciencegirl)

आज तक आपने रोड पर खड़े होकर इंसानों को टोल टैक्स लेते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी हाथी को सड़क पर लगने वाले टैक्स की वसूली करते देखा है। अगर नहीं तो आज सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में खुद देख लें। जहां एक हाथी सड़क पर खड़े होकर वाहन चालकों से टोल टैक्स की वसूली कर रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा आपको श्रीलंका में देखने को मिलेगा। जहां यह हाथी रोड पर खड़े होकर वहां से गुजरने वाले वाहनों से टोल टैक्स की वसूली करता है।

वाहन चालकों से टैक्स वसूलता है यह हाथी

इस हाथी का खुद का एक अलग नियम है। जिसके तहत ये वाहन चालकों से टैक्स लेता है। सबसे खास बात तो यह है कि यह हाथी टैक्स के रूप में वाहन चालकों से पैसे नहीं बल्कि फल लेता है। खासतौर पर केला, जो उसका पसंदीदा फल है। जब तक आप इस हाथी को कोई फल नहीं देते तब तक ये आपके वाहन को आगे नहीं बढ़ने देगा। जैसे ही आप इसे फल दे देते हैं, वैसे ही यह हाथी आपको वहां से जाने की अनुमति दे देगा।

फल देने के बाद ही खुलता है रास्ता

वायरल हो रहे वीडियो में आप देक सकते हैं कि हाथी अपने विशालकाय शरीर से रास्ता ब्लॉक कर देता है। जैसे ही कोई गाड़ी आती है, उसे देख वहीं थम जाती है। हाथी उन वाहन चालकों को आंखें दिखाता है और "टैक्स" मांगता है। अगर ड्राइवर या पैसेंजर उसे केला, फल या कोई खाने की चीज देते हैं, तो वह खुश हो जाता है और उस वाहन को वहां से गुजरने की अनुमति दे देता है।

श्रीलंका का बताया जा रहा है यह वीडियो

बता दें कि श्रीलंका में हाथी खूब पाए जाते हैं। वहां का राष्ट्रीय पशु भी हाथी ही है। इस अनोखे टैक्स प्रणाली को BBC जैसे कई मीडिया संस्थानों ने कवर किया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हाथी का नाम राजा है। जिसकी उम्र 40 साल है। यह हाथी श्रीलंका के बुट्टाला-कटारागामा रोड पर रोजाना वहां से गुजरने वाले वाहनों से "रोड टैक्स" वसूलता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article