Ajab Gajab News: आजकल सोशल मीडिया पर कब, कहां, क्या वायरल हो जाए.. कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसी क्रम में एक रशियन लड़की के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में वह भारतीय लड़कों को प्रति अपना प्यार जताती नजर आ रही है। इसके साथ ही लड़की यह भी बता रही है कि उसे भारतीय दूल्हा चाहिए। सबसे खास बात यह है कि लड़की अपने साथ एक क्यूआर कोड लेकर घूम रही है।
भारतीय दूल्हा ढूंढ रही रशियन लड़की (इंस्टाग्राम)
अपने लिए भारतीय दूल्हा ढूंढ रही रशियन लड़की
जो भी भारतीय लड़का इस रशियन लड़की से शादी करना चाहता है, उसे इस क्यूआर कोड को स्कैन करना पड़ेगा। इसके बाद वह रशियन लड़की से शादी के लिए अप्लाई कर सकता है। रशियन लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रशियन लड़की अपने हाथ में क्यूकार कोड लेकर घूम रही है। इसके साथ ही उसने कैप्शन में लिखा है, 'भारतीय दूल्हे की तलाश'। आप देख सकते हैं कि रशियन लड़की सार्वजनिक जगहों पर क्यूआर कोड को चिपका रही है। देखें वीडियो-
जैसे ही रशियन लड़की का यह वीडियो वायपरल हुआ, वैसे ही भारतीय लड़के लगभग वरमाला लेकर तैयार नजर आए। भारतीय लड़कों ने इस रशियन लड़की के वीडियो पर हजारोंं कमेंट कर डाले। कई लोगों ने लड़की से पूछ लिया कि शादी के लिए कहां आना है तो कई लड़कों ने यह पूछ लिया कि दहेज में क्या मिलेगा। वीडियो को लड़की ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म dijidol नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
