Momos Shop Salary: प्राइवेट नौकरी करने वाले आमतौर पर अपनी जॉब को लेकर परेशान ही रहते हैं। उनकी शिकायत रहती है कि जितना वह काम करते हैं, उन्हें उतनी सैलरी नहीं मिलती। कई बार प्राइवेट नौकरी वाले आपस में बात करते सुने जाते हैं कि इससे अच्छा तो वह कोई बिजनेस कर लें या ठेला लगा लें। आपने देखा होगा कि दिल्ली-एनसीआर में मोमोज की दुकानें काफी खुली हैं। मोमोज की दुकानों पर भीड़ भी खूब देखने को मिलती है। कई बार प्राइवेट नौकरी वाले मोमोज की दुकान भी खोलने की बात करते हैं।
मोमोज की दुकान पर हेल्पर की नौकरी
इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में बताया गया है कि मोमोज की दुकान पर नौकरी निकली है। इसके साथ ही नौकरी पाने वाले की सैलरी भी बताई गई है। मोमोज की दुकान पर काम करने वाले की सैलरी जानकर लोगों के होश उड़ गए हैं। अगर आप भी मोमोज की दुकान की सैलरी जान लेंगे तो हो सकता है कि आप भी इसके लिए अप्लाई करने लग जाएं। कहो सकता है कि सरकारी नौकरी वाले अपनी जॉब छोड़कर अप्लाई करने लग जाएं।
मोमोज की दुकान पर नौकरी का विज्ञापन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप सोचेंगे कि इतनी सैलरी मैनेजर को दी रही है, लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह सैलरी मोमो शॉप पर काम करने वाले हेल्पर को दी जाएगी। अब आपको बताते हैं कि इस पद के लिए कितनी सैलरी ऑफर की जा रही है। दरअसल, मोमो की दुकान पर काम करने वाले हेल्पर को 25,000 रुपये सैलरी ऑफर की गई है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिन्हें प्राइवेट नौकरी में इतनी सैलरी नहीं मिलती है। तस्वीर को एक्स पर अमृता सिंह नाम की यूज़र ने शेयर किया है।
