वायरल न्यूज़

सब बोलता है मगर 19 नहीं कह पाता ये शख्स, वीडियो देख लिया तो पेट पकड़कर बैठ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 25, 2024, 05:47 PM IST

शख्स से उन्नीस बोलने के लिए कहा जाता है। मगर बेचारा लाख कोशिश के बाद भी उन्नीस नहीं बोल पाता है। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

शख्स का वीडियो देखकर हंस रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Photo/Instagram)

सोशल मीडिया में कभी-कभी ऐसे नजारे वायरल होते हैं जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल होता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है सारी बातें बोल सकता है। मगर बेचारा गणित का उन्नीस नंबर नहीं बोल पाता है। शख्स से उन्नीस नंबर बुलवाने की जितनी कोशिश की जाती हैं सभी नाकाम साबित होती हैं।

नहीं बोल पाया उन्नीस

शख्स से जुड़ा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है। इसमें देखेंगे कि शख्स आराम से बाइक पर बैठा है। आसपास उसके दोस्त भी खड़े हैं। अब कैमरा ऑन किया जाता है और ऑन कैमरा शख्स से उन्नीस नंबर बोलने के लिए कहा गया। मजेदार है कि वो उन्नीस की जगह बीस बोलता है। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल होता है। वीडियो में आगे देखेंगे एक लड़का अठारह बोलता है। शख्स भी वैसा ही बोलता है। मगर जैसे ही उन्नीस बोलने के लिए कहा गया, उसने फिर दोबारा बीस ही कहा।

आखिर में देखेंगे कि लड़का जोर देकर फिर दोबारा उन्नीस बोलने के लिए कहता है। मगर शख्स फिर से वही बीस ही कहता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर 19_bhai_19 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। नोट- वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए शेयर किया गया है। इसे शेयर करने का मकसद शख्स की किसी कमजोरी का मजाक उड़ाना नहीं है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article