VIDEO: लड़की ने ठसाठस भरी ट्रेन में भी खोज ली सीट, दिमाग देखकर सैल्यूट करेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 24, 2024, 11:54 AM IST

Funny Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़की ट्रेन के कोच में पहुंचती है और बैठने की जगह ढूंढती है। मगर बहुत कोशिश के बाद भी उसे सीट नजर नहीं आई। इसके बाद लड़की ने सीट के लिए जो कुछ किया देखकर फैन हो जाएंगे।

Funny Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल होता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है आंखें नम हो जाती हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। लोगों की चालाकी और उनका दिमाग देखकर भी नजर ठहर जाती हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने भी वाला है। वीडियो यात्री ट्रेन से जुड़ा है जिसका एक कोच ठसाठस भरा हुआ है। कहीं पर भी बैठने की जगह नजर नहीं नजर आती है। मगर इसी भीड़ में एक लड़की ने ऐसा दिमाग चलाया कि आराम से सीट पर बैठ गई।

Viral Video Today

वायरल वीडियो में लड़की का दिमाग देखकर फैन हो जाएंगे। (Photo/Instagram)

लड़की ने चलाया गजब का दिमाग

वायरल वीडियो की शुरुआत में ट्रेन का कोच नजर आता है। सीटों पर यात्री बैठे हैं और जिन्हें जगह नहीं मिली वो खड़े हैं। फ्रेम में यहां तक सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर तभी एक लड़की कोच में दाखिल हुई। लड़की सीट की तलाश करती है और मगर कहीं बैठने की जगह नहीं दिखी। मजेदार है कि लड़की ने फिर ऐसा दिमाग चलाया शायद ही किसी ने सोचा होगा। इसमें देखेंगे कि लड़की पहले ही अपने साथ कुर्सी लेकर आई थी और उसे कोच के फ्लोर पर रखा दिया।

End of Feed