T-20 World Cup 2026 Champion: भारत की जीत पर पूरा देश जश्न मना रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने अंदाज में भारत की जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रील और मीम्स की तो बाढ़ आई हुई है। आइए हम आपको दिखाते हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स किस तरह भारत की जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं और इसे किस अंदाज में यादगार बना रहे हैं।
सोशल मीडिया द्वारा शेयर किए गए फनी मीम्स (X/@revengeseekerr/@DineshK03975523)
यूजर्स ने इंडिया की बैटिंग की कुछ इस तरह सराहना की।
पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहने के बाद अभिषेक शर्मा ने फाइनल मैच में विरोधी टीम के छक्के छुड़ा दिए। यूजर्स ने इस नजारे को कुछ इस तरह कल्पना की।
शिवम दुबे के तगड़े-तगड़े छक्कों ने आज के मैच को यादगार बना दिया। जब भारत अंत में थोड़ा लो फील कर रहा था तब एंट्री हुई शिवम दुबे की और उन्होंने लास्ट ओवर में भारत के लिए इतने रन जोड़ दिए कि मैच भारत के पक्ष में आकर खड़ा हो गया। शिवम दुबे जैसे हीटर ने लगभग सारे मौकों पर इंडिया के लिए अपना 100% से भी ज्यादा दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने शिवम दुबे के लास्ट ओवर परफॉर्मेंस को कुछ इस तरह यादगार बनाया।
इंडियन टीम के लिए संजू सैमसन का योगदान हमेशा के लिए प्रेरणादायक बन गया। यूजर्स ने हर वक्त, इंडिया की हर जीत में संजू सैमसन का शुक्रिया अदा किया।
भारत द्वारा न्यूजीलैंड की धुनाई को सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ इस तरह इमैजिन किया।
यहां सोशल मीडिया ने भारत की जीत को कुछ इस तरह देखा। सूर्या भाऊ के कैप्टेंसी में न्यूजीलैंड की कब्र खुद गई। पूरी टीम ब्लैक कैप्स को ताबूत में कर कब्र तक पहुंचाते हुए दिखाई गई।
जीत की रेस में भारत से पिछड़ गई न्यूजीलैंड।
जब दुनिया भर में वॉर का कहर जारी है, वहां पूरे भारत में T-20 World Cup 2026 में जीत का जश्न मनाया जा रहा है।
फाइनल मैच में सूर्या भाऊ के 0 बनाकर आउट होने पर सोशल मीडिया ने उन्हें कुछ इस अंदाज में ट्रोल भी कर दिया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
