वायरल न्यूज़

VIDEO: लड़की के हॉट डांस पर भारी पड़ गए देसी आंटी के ठुमके, देखते ही फैन हो गया इंटरनेट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 31, 2024, 09:35 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़की स्टेज पर डांस के जलवे बिखेर रही थी कि तभी देसी आंटी आ धमकी। उन्होंने स्टेज ऐसा गजब का डांस दिखाया कि इंटरनेट भी फैन हो गया।

Image

देसी आंटी ने दिखाया जबरदस्त डांस। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और शेयर किए जाते हैं। इनमें भी विवाह में डांस से जुड़े वीडियो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। विवाह में डांस करते हुए अभी एक लड़की का ऐसा ही वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें देखेंगे कि लड़की स्टेज पर जबरदस्त डांस कर रही है कि तभी एक आंटी ने उसका सारा खेल बिगाड़ दिया। इसमें देखेंगे कि स्टेज पर देसी आंटी के ठुमके लड़की के डांस पर भारी पड़ गए। लड़की और आंटी का ये मजेदार डांस अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो नेटिजन्स को भी खासा पसंद आया है।

स्टेज देसी आंटी ने दिखाया गजब का डांस

शुरुआत से वीडियो देखने पर ये विवाह का मालूम होता है। इसमें डांस के लिए स्टेज लगी है और लोग खूब मस्ती में डांस कर रहे हैं। मगर इतने सारे डांसर्स में निगाह एक लड़की पर जा टिकती है। लड़की स्टेज पर ऐसा जबरदस्त डांस दिखाती है कि आसपास खड़े लोग भी उसे ही देखने लगते हैं। फ्रेम में लड़की का डांस काफी आकर्षक लगता है। मगर एकाएक एक आंटी की एंट्री ने उसका खेल बिगाड़ दिया। इसमें देखेंगे कि आंटी आते ही लड़की के सामने खड़ी हो गईं और देसी ठुमकों से महफिल लूट ली। अब निगाह डांस कर रही लड़की से आंटी की तरह चली जाती हैं।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आसपास खड़े लोग भी बड़ी शिद्दत देसी आंटी का डांस देखने लगते हैं। इधर कुछ देर पहले तक पूरे जोश में डांस कर रही लड़की भी मायूम सी हो जाती है। धीरे-धीरे वो खुद को पीछे करने लगती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा मजेदार लगता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर its.singh.adi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article