बचपन में सबसे पहले हर किसी को सुंदर हैडराइटिंग लिखने पर जोर दिया जाता था। हैंडराइटिंग सुंदर और पढ़ने योग्य हो इसके लिए लगातार अभ्यास भी करवाया जाता था। ऐसे में कई लोगों की राइटिंग बड़ी सुंदर हो जाती और कुछ लोग इन सबके बावजूद भी बकुले की टांग की तरह राइटिंग लिखते। ऐसे ही सुंदर हैंडराइटिंग वाले एक लड़के की आंसरशीट इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसकी हैंडराइटिंग देख लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया।
लड़के की आंसरशीट हुई वायरल (Instagram/@ghantaa)
लड़के के आंसरशीट का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का परीक्षा भवन में अपनी सीट पर बैठा हुआ है। उसके हाथ में जो आंसरशीट है, उसमें बड़ी ही सुंदर तरीके से सवालों के जवाब लिखे गए हैं। लड़के की हैंडराइटिंग देख ऐसा लग रहा है। जैसे उसकी आंसरशीट किसी कंप्यूटर से टाइप की गई हो। उसकी कर्सिव हैंडराइटिंग किसी कंप्यूटर के फॉन्ट की तरह लग रही है। ऐसा लग रहा जैसे उसकी आंसरशीट प्रिंट करके निकाली गई हो। लड़के ने आंसरशीट पर सवालों को बोल्ड फॉन्ट्स में तो उनके जवाबों को रेगुलर फॉन्ट्स में लिखा है। जो देखने में बेहद ही सुंदर लग रहा है।
वीडियो देख हैरान रह गए लोग
जैसे ही उस बच्चे की कॉपी पर एग्जाम हॉल के टीचर की नजर गई तो वे उसकी हैंडराइटिंग देख हैरान रह गए और उसके आंसरशीट का वीडियो बनाने से खुद को रोक नहीं पाए। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लड़के की हैंडराइटिंग पर अपनी हैरानी जताई। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो गॉड गिफ्टेड है।" दूसरे ने लिखा, "यह आंसरशीट कम, शादी का कार्ड ज्यादा लग रहा है।" तीसरे ने लिखा, "ये तो अपनी राइटिंग से ही पास हो जाएगा।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
