वायरल न्यूज़

Viral video: शादी के मंडप पर पहुंच गया कुत्ता, फिर जो हुआ उसने सारा माहौल ही बदल दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, इस वीडियो में शादी के मंडप पर एक कुत्ता अचानक पहुंच गया और सारा माहौल बना दिया।

Image

शादी के मंडप पर पहुंचा कुत्ता (तस्वीर साभार- @official_bindas_girl_7817)

Viral video: सोशल मीडिया पर आप सबने भी एक से एक मजेदार वीडियो (Trending Video) देखे होंगे। इनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर पूरी दुनिया हैरान रह जाती है। यूजर्स इन वीडियो को पसंद भी करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने अलग ही माहौल बना दिया। क्योंकि, इस वीडियो (Dog Video) में एक कुत्ते ने शादी के मंडप पर ऐसा धमाल मचाया, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

आप सबने शादियों के भी एक से एक मजेदार वीडियो देखे होंगे। सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो में तो दूल्हा-दुल्हन ऐसा माहौल बनाते हैं, जिसे देखकर सब हैरान रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो में दोस्त-यार महफिल लूट लेते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक कुत्ते ने सबको चौंका दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं शादी के मंडप पर दूल्हा-दुल्हन के साथ काफी लोग मौजूद हैं। अचानक वहां एक कुत्ता पहुंच जाता है। उसके बाद जो कुत्ता मंडप पर हरकत करता है, उसे देखकर सब हैरान रह जाते हैं। देखें वीडियो...

कुत्ते का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर हैरान रह गए होंगे। सोच रहे होंगे सच में कुत्ते ने तो कमाल ही कर दिया। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'official_bindas_girl_7817' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ का कहना है कि लगता है कुत्ते को भी शादी का कार्ड मिला है। कुछ का कहना है कि दूल्हा-दुल्हन का आशीर्वाद देने कुत्ता पहुंचा है। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article