वायरल न्यूज़

Viral Video: चचा की इंजीनियरिंग को हमारा शत-शत नमन! 52 इंच की जमीन पर बना दिया दो मंजिला मकान

जहां आजकल 52 इंच के टीवी स्क्रीन आने लगे हैं, वहीं एक चचा ने 52 इंच की जमीन पर ही दो मंजिला मकान खड़ा कर दिया। चचा के कारिगरी का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग उस मकान को देखकर दंग रह गए।

Image

छोटे से जमीन पर शख्स ने बनाया अपना घर (Instagram/@rajkishor_mandal_vlogs)

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देख लोग हैरानी में डूब जाते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स की इंजीनियरिंग ने सोशल मीडिया की जनता को हैरत में डाल दिया। दरअसल, इस शख्स ने अपनी कारिगरी से 52 इंच की जमीन पर अपना दो मंजिला मकान खड़ा कर दिया है।

घर बनाने वाले शख्स से मिला कंटेंट क्रिएटर

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उस शख्स से एक व्यक्ति यह पूछता है कि ये घर क्या आपने ही बनवाया है। इस पर वह शख्स हां में जवाब देता है। फिर वह व्यक्ति पूछता है कि इसे बनाने में कहां से दिमाग लाए आप? इस पर वह शख्स कहता है कि हम खुद से अपने दिमाग से बनाए हैं। शख्स आगे बताता है कि जब हम इस घर को बना रहे थे तो लोग बोल रहे थे कि फालतू पैसा बर्बाद कर रहे हो। फिर हमने बोला कि जब यह घर बन जाए तब देखना।

वीडियो देख लोगों खूब की चचा की कारिगरी की तारीफ

इस हैरतअंगेज कारिगरी के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rajkishor_mandal_vlogs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई यूजर्स ने चचा की कारिगरी की खूब तारीफ की। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, चचा की इंजीनियरिंग तो कमाल की है। दूसरे ने लिखा, "जरा चचा के पीछे खड़ी उनकी पत्नी को देखो, कैसे अपने पति के टैलेंट पर इतरा रही है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article