वायरल न्यूज़

इस लड़के की आंसरशीट हुई वायरल, अपने हाथ से लिखी ऐसी सुंदर हैंडराइटिंग की इंसान और कंप्यूटर का फर्क भूल जाएंगे आप

किसी की हैंडराइटिंग क्या इतनी सुंदर हो सकती है कि वह हाथ से लिखा कम बल्कि कंप्यूटर से प्रिंट करवाया हुआ ज्यादा लगे। ऐसे ही एक सुंदर हैंडराइटिंग वाले लड़के का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग हैरत में डूब गए।

Image

लड़के की आंसरशीट हुई वायरल (Instagram/@ghantaa)

बचपन में सबसे पहले हर किसी को सुंदर हैडराइटिंग लिखने पर जोर दिया जाता था। हैंडराइटिंग सुंदर और पढ़ने योग्य हो इसके लिए लगातार अभ्यास भी करवाया जाता था। ऐसे में कई लोगों की राइटिंग बड़ी सुंदर हो जाती और कुछ लोग इन सबके बावजूद भी बकुले की टांग की तरह राइटिंग लिखते। ऐसे ही सुंदर हैंडराइटिंग वाले एक लड़के की आंसरशीट इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसकी हैंडराइटिंग देख लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया।

लड़के के आंसरशीट का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का परीक्षा भवन में अपनी सीट पर बैठा हुआ है। उसके हाथ में जो आंसरशीट है, उसमें बड़ी ही सुंदर तरीके से सवालों के जवाब लिखे गए हैं। लड़के की हैंडराइटिंग देख ऐसा लग रहा है। जैसे उसकी आंसरशीट किसी कंप्यूटर से टाइप की गई हो। उसकी कर्सिव हैंडराइटिंग किसी कंप्यूटर के फॉन्ट की तरह लग रही है। ऐसा लग रहा जैसे उसकी आंसरशीट प्रिंट करके निकाली गई हो। लड़के ने आंसरशीट पर सवालों को बोल्ड फॉन्ट्स में तो उनके जवाबों को रेगुलर फॉन्ट्स में लिखा है। जो देखने में बेहद ही सुंदर लग रहा है।

वीडियो देख हैरान रह गए लोग

जैसे ही उस बच्चे की कॉपी पर एग्जाम हॉल के टीचर की नजर गई तो वे उसकी हैंडराइटिंग देख हैरान रह गए और उसके आंसरशीट का वीडियो बनाने से खुद को रोक नहीं पाए। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लड़के की हैंडराइटिंग पर अपनी हैरानी जताई। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो गॉड गिफ्टेड है।" दूसरे ने लिखा, "यह आंसरशीट कम, शादी का कार्ड ज्यादा लग रहा है।" तीसरे ने लिखा, "ये तो अपनी राइटिंग से ही पास हो जाएगा।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article