कई बार लोग जाते है कुछ और करने लेकिन हो कुछ और जाता है। हाल में कुछ ऐसे ही वाकये का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो चोर अपने स्कूटर से एक घर में खड़ी स्कूटी चुराने के लिए आते हैं लेकिन हालात कुछ ऐसे मोड़ ले लेते हैं कि वे स्कूटी तो नहीं चुरा पाएं लेकिन उन्हें अपना स्कूटर जरूर गंवाना पड़ गया।
घर में खड़ी स्कूटी चुराने आए चोर
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो चोर मौका पाकर एक घर में घुसते हैं और वहां खड़ी स्कूटी को चुराकर ले जाने लगते हैं। वीडियो में एक चोर स्कूटी पर बैठा तो दूसरा चोर उसे पीछे से खींचता नजर आ रहा है। चोरी के इस वारदात के दौरान ही अचानक से घर के सदस्यों को चोरी की भनक लग जाती है और घर से एक के बाद एक कई लोग निकल कर बाहर आ जाते हैं।
घर के लोगों को देख पतली गली पकड़कर फरार हो गए लोग
घर के सदस्यों को बाहर आता देख चोर घबरा जाते हैं और वे उसी घबराहट में अपनी स्कूटी भी घटना स्थल पर छोड़कर भाग खड़े होते हैं। घर वाले चोरों के पीछे लाठी-डंडे लेकर दौड़ते हैं लेकिन चोर वहां से पतली गली पकड़कर फरार हो जाते हैं। चोरी की यह पूरी वारदात घर में लगे CCTV में कैद हो जाती है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Aditi_Menon_123 नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 11 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "चोरों ने गलत घर में एंट्री मार ली।" दूसरे ने लिखा, "दूसरे का स्कूटर लेने आए थे, अपना देकर भाग निकले।" तीसरे ने लिखा, "कभी-कभी अच्छे-अच्छे होशियार लोगों से भी गलती हो जाती है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
