Ajab Gajab: प्रेग्नेंट महिला ने जब कराया अल्ट्रासाउंड, बच्चे की शक्ल देख हैरान रह गई महिला

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 17, 2024, 12:28 PM IST

लंदन की एक प्रेग्नेंट महिला जब अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची, तब स्कैनिंग के दौरान उसका बच्चा हैरी पॉटर के कैरेक्टर डॉबी जैसा नजर आया। ऐसे में महिला अपने बच्चे को ऐसा देख हैरान रह गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला
  • हैरी पॉटर के कैरेक्टर में नजर आया बच्चा
  • घरवाले भी तस्वीर देख रह गए दंग

Ajab Gajab News: कई बार जिस चीज की हमें उम्मीद नहीं होती है, हो वही जाता है। ऐसे में इस तरीके की अनोखी चीजों को देखने के बाद लोगों का माथा ही घूम जाता है। ऐसी चीजों पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, लंदन में रहने वाली एक महिला के साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ। हुआ कुछ यूं कि महिला अपना अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी। ऐसे में उसके पेट में ऐसा कुछ नजर आया, जिसे देखकर महिला खुद ही दंग रह गई।

Ajab Gajab News

हैरी पॉटर के कैरेक्टर में नजर आया होने वाला बच्चा (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

दरअसल, लंदन की रहने वाली जेसिका नाम की महिला प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली रूटीन चेकअप कराने के लिए हॉस्पिटल पहुंची थी। इस दौरान जब डॉक्टर ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया तो उन्हें कुछ ऐसा दिखा, जिसे देख डॉक्टर भी आश्चर्यचकित रह गए। फिर डॉक्टर ने महिला को इस बात की जानकारी दी और फिर महिला भी हैरान रह गई। दरअसल, महिला के पेट में पल रहा बच्चा हैरी पॉटर के कैरेक्टर डॉबी जैसा दिख रहा था। ऐसे में जब महिला के घरवालों ने अल्ट्रासाउंड में अजन्मे बच्चे की तस्वीर देख आश्चर्यचकित रह गए।

End of Feed