वायरल न्यूज़

दुकान में चोरी के बाद भी हीरो बन गया चोर, CCTV में आखिर ऐसा क्या कैद हुआ, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 6, 2025, 03:32 PM IST

Chor Ka Video: वायरल हुई सीसीटीवी फुटेज में देखेंगे चोर ताला तोड़कर दुकान में चोरी करने पहुंचा। उसने चोरी की घटना को अंजाम भी दिया। मगर तभी ऐसा कुछ कैद हुआ जिसे देखकर नेटिजन्स उसका फैन बन गए।

Image

चोरी के बाद भी लोग कर रहे चोर की तारीफ। (Photo/Instagram)

Chor Ka Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर हंसी छूट जाती हैं। मगर कई बार नजारे भावुक कर देते हैं। मगर अभी जो वीडियो वायरल हुआ है वो इन सबसे अलग है। वीडियो एक चोर से जुड़ा है जो रात के अंधेरे में एक दुकान में चोरी को अंजाम देने पहुंचा है। मगर चोरी के दौरान चोर ने ऐसा कुछ किया कि सोशल मीडिया में हीरो बन गया।

आखिर ऐसा क्या नजर आ गया

वायरल वीडियो में देखेंगे कि दुकान का शटर बंद है और अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा है। कैमरे में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर इसमें तभी ऐसा कुछ दिखाई दिया जो शायद दुकान के मालिक ने कभी नहीं सोचा होगा। इसमें देखेंगे कि अचानक दुकान के शटर का ताला टूटता है और ये थोड़ा ऊपर होता है। अगले ही पल चोर बड़ी चालाकी से अंदर दाखिल होता है। मगर चोर की एंट्री की दौरान भगवान की तस्वीर भी जमीन पर गिर पड़ी।

इंस्टाग्राम पर देखिए चोर का वीडियो

फिर जो दिखा फैन बन गया सोशल मीडिया

फ्रेम में आगे देखेंगे कि चोर दुकान में दाखिल होने के बाद पहले बड़े सम्मान के साथ भगवान की तस्वीर को वापस उठाता है और प्रणाम करता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसकी वजह से चोर सोशल मीडिया में हीरो बन गया। नेटिजन्स ने उसे संस्कारी चोर बताया है जो मजबूरी में चोर बना है। मालूम हो कि चोर का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर plague.xd नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article