Desi Jugaad: जुगाड़ से इन लड़कों ने बना दी कमाल की फोर व्हीलर, घूमने के साथ सोने का भी ले सकते हैं भरपूर आनंद

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 17, 2023, 02:34 PM IST

इंस्टाग्राम पर जुगाड़ का एक ऐसा खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो इन लड़कों ने मिलकर खाट को ही गाड़ी में तब्दील कर दी, जो देखने में भी बेहद शानदार लग रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • खाट को ही बना दी चलती-फिरती गाड़ी
  • पेट्रोल पम्प पर देखते रह गए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे कि इतनी खतरनाक कलाकारी कोई कैसे कर सकता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इन लड़कों ने मिलकर कैसे एक खाट को ही गाड़ी में तब्दील कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में इन लड़कों ने एक खाट के चारों कोनों पर पहिया लगाया है और मशीन फिट कर उसे गाड़ी बना दी है। अब इसके बाद जब वह पेट्रोल पम्प पर तेल भराने के लिए गए तो लोग देखते रह गए। लोगों का कहना है कि हमारे यहां के लड़के साइंटिस्ट से भी तेज दिमाग चलाते हैं। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को लोग काफी शेयर भी कर रहे हैं।

End of Feed