Viral Video: सिक्कों से भरी बोरी लेकर iPhone 15 लेने पहुंचा भिखारी, गिनते-गिनते थक गया दुकानदार

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 17, 2023, 09:43 AM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भिखारी iPhone 15 खरीदने के लिए मोबाइल की दुकान में जाता है। जब पैसे देने की बारी आता है तो भिखारी बोरी में रखे सिक्के को दुकानदार के सामने रख देता है। आइए देखते हैं पूरा वीडियो..

KEY HIGHLIGHTS
  • iPhone 15 खरीदने के लिए पहुंचा भिखारी
  • दुकानदार को थमा दी सिक्कों से भरी बोरी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Beggar Arrives To Buy iPhone15: इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। इस वीडियो में एक भिखारी iPhone 15 खरीदने के लिए दुकान में जाता है, लेकिन वहां जाने के बाद जो करता है, उसे देखने के बाद आप एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में भिखारी पहले एक बोरी लेकर मोबाइल के दुकान में जाता है और फिर वहां iPhone 15 Pro Max मांगता है। इसके बाद जब पैसे देने की बारी आती है तो अपनी बोरी वही पलट देता है, जो सिक्कों से भरी रहती है। अब दुकानदार और बाकी मौजूद लोग इसे देख दंग रह जाते हैं। इन सभी सिक्कों को गिनते-गिनते दुकानदार की हालत खराब हो जाती है।

End of Feed