वायरल न्यूज़

Watch: उड़ते प्लेन में कैसे भरा जाता फ्यूल, नजारा देख उड़ जाएंगे होश, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 17, 2023, 01:39 PM IST

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे उड़ते हुए प्लेन में फ्यूल भरे जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Image

हवा में उड़ते प्लेन में फ्यूल भरने का वीडियो वायरल (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • उड़ते हुए प्लेन में भर दिया फ्यूल
  • नजारा देख भौचक्का रह गए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

How To Fill Fuel In A Flying Plane: इंटरनेट पर उड़ते हुए प्लेन का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। इस नजारे को देख यूजर्स भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आसमान का यह नजारा देखने में बेहद शानदार लग रहा है। दरअसल, ये वीडियो आसमान में उड़ते प्लेन में फ्यूल भरने का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप देख सकते हैं कि कैसे उड़ते हुए प्लेन में फ्यूल भरा जाता है। पहले फ्यूल भरने के लिए प्लेन को नीचे उतारना पड़ता था, लेकिन अब ये काम हवा में ही हो आसानी से सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे हवा में उड़ते प्लेन में पाइप के जरिए फ्यूल भरा जा रहा है। यकीनन आपने ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा होगा।

हवा में उड़ते प्लेन में फ्यूल भरने का वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये सब देखकर ही लगता है कि दुनिया ने काफी तरक्की कर ली है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सभी के लिए ये बेहद शानदार अनुभव होगा। इस वीडियो पर अब तक 6 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@ScienceGuys_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article