Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे कि इतनी खतरनाक कलाकारी कोई कैसे कर सकता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इन लड़कों ने मिलकर कैसे एक खाट को ही गाड़ी में तब्दील कर दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में इन लड़कों ने एक खाट के चारों कोनों पर पहिया लगाया है और मशीन फिट कर उसे गाड़ी बना दी है। अब इसके बाद जब वह पेट्रोल पम्प पर तेल भराने के लिए गए तो लोग देखते रह गए। लोगों का कहना है कि हमारे यहां के लड़के साइंटिस्ट से भी तेज दिमाग चलाते हैं। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को लोग काफी शेयर भी कर रहे हैं।
जुगाड़ लगाकर लड़कों ने खाट को ही बना दी गाड़ी
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई इतना तो वैज्ञानिक भी ना सोच पाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इन लड़कों ने क्या गजब का दिमाग पाया है। इस वीडियो पर अब तक 5 लाख 44 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'mr_memersss' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
