वायरल न्यूज़

Viral Video: कुछ ना मिला तो ये क्या चुरा ले गया चोर, देखकर दिनभर हंसी नहीं रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 23, 2024, 09:56 AM IST

Chor Ka Video: वायरल हो रहे वीडियो में देखेंगे कि चोर ऑटो में अपने साथी के साथ ऐसी चीज चुराने पहुंचा, जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। चोरी की घटना का ये वीडियो इतना मजेदार है कि अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Image

चोरी की ऐसी वारदात पहले नहीं देखी होगी। (Photo/Instagram)

Chor Ka Video: सोशल मीडिया में चोर और चोरी की घटनाओं से जुड़े वीडियो की भरमार है। यहां सैकड़ों हजारों की तादाद में ऐसे वीडियो हैं जो सचमुच दिमाग घुमा देते हैं। देखकर यकीन नहीं होता है कि चोर ऐसी चीजों को भी चुराकर ले जा सकते हैं। अभी चोरी की घटना से जुड़ा एक ऐसा ही अजीबोगरीब वीडियो वायरल हुआ है। इसमें चोर ऐसा कुछ चुराते हुए कैमरे में कैद हुए हैं जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। चोरी की घटना से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सड़क पर रखा जाल चुरा ले गया चोर

वायरल वीडियो किसी कॉलोनी की सड़क से जुड़ा है। इसमें देखेंगे भरी दोपहरी का समय है। सड़क बिल्कुल खाली है और कोई वाहन गुजरता नजर नहीं आता है। मगर इसमें एक ऑटो रिक्शा जरूर नजर आता है। ऑटो सीसीटीवी कैमरे के दायरे में आकर रुकता है। देखकर मालूम होता है कि ऑटो ड्राइवर को किसी सवारी का इंतजार है। मगर थोड़ी ही देर में जो कुछ दिखा देखकर दिन हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें देखेंगे कि ऑटो के अंदर से एक शख्स बाहर आया और उसने सड़क को दोनों तरफ देखा। इसके अगले ही सेकंड शख्स की नजर सड़क पर रखे लोहे के जाल पड़ी।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे कि शख्स ने गोली की रफ्तार से उसी जाल को उठाया और तुरंत ऑटो में रख लिया। इसके बाद ऑटो फ्रेम से गायब हो गया। आखिर तक वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स लोहे का जाल चुराने के लिए ऑटो में सवार होकर पहुंचा और अपने काम को अंजाम देकर फरार हो गया। चोरी का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर navvarababu_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article