VIDEO: घूंघट ताने बहू ने गाया इंग्लिश गाना, आवाज सुन सॉक्ड रह गई पब्लिक

टैलेंट की कोई सीमा, भाषा या वेशभूषा नहीं होती। इसी बात को सही साबित करता एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें घूंघट ताने एक बहू ने विदेशी गाने पर ऐसा सुर लगाया कि इंटरनेट की जनता हैरान रह गई।

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई अपना टैलेंट दिखाता मिल जाता है, जिनमें से कुछ लोगों का टैलेंट सोशल मीडिया यूजर्स को हैरत में डाल देता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसमें घूंघट ओढ़े एक बहू अंग्रेजी गाना गाते दिख रही है। साड़ी पहने, घूंघट ओढ़े बहूरानी की आवाज लोगों को हैरान कर रही है।

End of Feed