VIDEO: गाड़ी पोंछते-पोंछते बन गया कार मालिक, कर्मचारी को बॉस ने गिफ्ट की Brand New Car

एक कार शोरूम के मालिक ने अपने यहां काम करने वाले एक कर्मचारी को ऐसा सरप्राइज गिफ्ट दे दिया कि कर्मचारी के साथ-साथ इस वायरल वीडियो को देखने वाले भी हैरान रह गए। वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक कार साफ करने वाले कर्मचारी को उसके मालिक ने उसे ऐसा सरप्राइज दे डाला कि वह हैरान रह गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार शोरूम के मालिक ने अपने कर्मचारी से कहा कि वह एक कार को अच्छे से साफ कर दे, क्योंकि कोई खरीददार आने वाला है। कर्मचारी ने पूरी मेहनत से कार को चमकाया, पोंछा और चमका डाला। जैसा कि वह रोज करता था। सफाई पूरी होने के बाद मालिक ने मुस्कुराते हुए कहा, "यह कार अब तुम्हारी है। तुम इसे साफ कर रहे थे, लेकिन यह तुम्हारा गिफ्ट है।"

बॉस ने अपने कर्मचारी को गिफ्ट की नई कार

बॉस ने अपने कर्मचारी को गिफ्ट की नई कार (X/@Jimmyy__02)

मेहनत, ईमानदारी और वफादारी का ईनाम

कर्मचारी पहले तो स्तब्ध रह गया, इसके बाद उसके आंखों में आंसू भर आए। मालिक ने भावुक होकर बताया कि यह युवक 16 साल की उम्र से उनके साथ काम कर रहा है। लगातार मेहनत, ईमानदारी और वफादारी के लिए उसने अपने कर्मचारी को वह कार गिफ्ट की है। मालिक ने कहा कि, "तुम मेरे लिए बेटे जैसे हो। तुमने कभी धोखा नहीं दिया, कभी शॉर्टकट नहीं अपनाया। यह सिर्फ एक कार नहीं, मेरी तरफ से तुम्हारी मेहनत का सम्मान है।"

End of Feed