महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त रवैया अपनाता है फिर भी कुछ मनचले ऐसे होते हैं जो इन सबके बावजूद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। हाल में एक ऐसे ही मनचले युवक का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक ऑटो में बैठी लड़की को छेड़ रहा है।
ऑटो में बैठी लड़की से हुई छेड़छाड़
इस वीडियो ने एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करता दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मनचला युवक यह शर्मनाक हरकत सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम कर रहा है। आस-पास लोग आते-जाते भी दिख रहे हैं लेकिन वह फिर भी अपनी हरकतों को जारी रखता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक ऑटो में बैठी लड़की के साथ अनुचित तरीके से बातचीत कर रहा है। उसकी तरफ हाथ बढ़ाकर उसके कपड़े खींचने की कोशिश कर रहा है और लगातार छेड़खानी कर रहा है।
लड़की विरोध करती रही लेकिन नहीं माना मनचला
लड़की खुद को बचाने के लिए बार-बार विरोध करती नजर आ रही है। एक पल तो वह गुस्से से उसे थप्पड़ भी दिखाती है। वह हाथ झटकती है, दूर हटने की कोशिश करती है लेकिन वह मनचला युवक रुकने का नाम नहीं ले रहा। इस पूरी घटना को एक राहगीर ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो को सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स से @WokePandemic नामक अकाउंट से लिया है।
वीडियो देख लोग भड़के, की कार्रवाई की मांग
वीडियो को देखने के बाद लोग युवक के इस बर्ताव पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। साथ ही उस पर कार्रवाई करने की भी मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसे मनचलों को सार्वजनिक रूप से सजा मिलनी चाहिए, ताकि सबक बने।" एक यूजर ने लिखा, "लड़की अकेले में कितना विरोध करेगी? समाज को जागना होगा।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "राहगीर ने वीडियो बनाया, अच्छा किया लेकिन मौके पर क्यों नहीं रोका?"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
