वायरल न्यूज़

Test Your Brain: चालाकी के चाचा भी नहीं ढूंढ पाए 88 नंबर, कोई जीनियस ही खोज पाएगा जवाब

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 4, 2025, 03:29 PM IST

Brain Test Puzzle: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग के धोखे वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया शेयर हुई है। तस्वीर में हर तरफ गणित का 86 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर 86 की इस भीड़ में 88 नंबर भी छिपा हुआ है, जिसे खोजना आसान नहीं है।

Image

ब्रेन टीजर वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। (Photo/TNN)

Brain Test Puzzle: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में हर रोज शेयर होती हैं। इनमें कुछ तस्वीरों को हम आसानी से हल कर लेते हैं। मगर कई बार दिमाग के घोड़े दौड़ाने पर जाते हैं, मगर जवाब मिलना मुश्किल होता है। अभी ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग के धोखे से जुड़ी ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। तस्वीर को तय समय में हल करने का चैलेंज दिया गया है, मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा दे।

86 की भीड़ में कहां है 88 नंबर

तस्वीर में दरअसल हर तरफ गणित का 86 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं कि 86 नंबर की इस भीड़ में एक जगह कहीं 88 नंबर भी छिपकर बैठा हुआ है। मगर मजाल है कोई उस खास नंबर को ढूंढकर दिखा सके। खुद को चालाकी के चाचा समझने वाले भी उस खास नंबर को तय समय में नहीं ढूंढ पा रहे हैं। क्या आपमें उस छिपे हुए नंबर को ढूंढ निकालने का दम है।

अगर आप जीनियस है तो जरूर छिपे हुए 88 नंबर को ढूंढ निकालेंगे। हालांकि इस चैलेंज के लिए आपको सिर्फ 9 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब तलाश कर लिया तो आपको विजेता मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान बिल्कुल ना हों। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखिए जवाब

Viral Puzzle Test

यहां गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना 86 नंबर की भीड़ में 88 नंबर ऐसी जगर छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article