Teacher Student Dance: लड़के ने मैडम के साथ किया Romantic Dance, सादगी भरा ये डांस लोगों को आ रहा पसंद

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़का अपनी क्लास की मैडम के साथ रोमांटिक डांस कर रहा है। उनका ये रोमांटिक सा डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Teacher Student Romantic Dance: काफी बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिससे इंसान का दिन बन जाता है। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो एकदम सादगी भरा है। दरअसल, ये एक डांस वीडियो (Viral Video) है, जो इतना कमाल का है कि देखकर आप दीवाने हो जाएंगे। इसमें एक छात्र अपनी मैडम के साथ डांस कर रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Teacher Student Romantic Dance

लड़के ने मैडम के साथ किया रोमांटिक डांस (फोटा साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का अपनी मैडम के साथ रोमांटिक डांस करता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान दोनों ने आशिकी-2 के गाने 'तुम ही हो' पर कपल डांस किया है, जिसे देखने के बाद आप भी दोनों की तारीफ करेंगे। लोगों का कहना है कि इन दोनों का डांस काफी सादगी भरा है, एक टीचर और छात्र के बीच की गरिमा का दोनों बखूबी ख्याल रखा है।

End of Feed