वायरल न्यूज़

Dance Video: कॉलेज स्टूडेंट ने भोजपुरी गाने पर लगाया ऐसा तड़का, डांस देख दिल हार बैठेंगे

इंस्टाग्राम एक लड़की का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो उसके कॉलेज फंक्शन का है। इसमें वह भोजपुरी गाने पर कमाल का डांस करती हुई नजर आ रही है।

Image

कॉलेज फंक्शन में डांस का तड़का (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने कॉलेज फंक्शन में किया डांस
  • डांस कर उड़ाया सबका होश
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

College Girl Dance Video: इन दिनों कॉलेज में फ्रेशर पार्टी या फेयरवेल होना आम बात हो गया है और इसमें डांस का तड़का ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। कॉलेज स्टूडेंट्स को भी ऐसे कार्यक्रमों का हिस्सा बनने में काफी दिलचस्पी रहती है और बढ़-चढ़कर वे इसका हिस्सा भी बनते हैं। ऐसे में कॉलेज फंक्शन के कई सारे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिसमें लड़के और लड़कियां डांस करते हैं और मस्ती करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कॉलेज फंक्शन में डांस करती एक लड़की को देख सकते हैं, जो डांस का तड़का लगाती नजर आ रही है। इस दौरान लड़की ने लाल रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद सुंदर दिख रही है। इसमें वह भोजपुरी गाने 'हटे हटे ना हटे' पर गजब का ठुमका लगा रही है, जिसे देखकर सभी यूजर्स उसके दीवाने हो गए हैं और उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कॉलेज फंक्शन में लड़की ने लगाया डांस का तड़का

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि सादगी भरा डांस। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बहुत ही सुंदर डांस किया है। बता दें, इस वीडियो को 'aashuthapa01' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 40 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article