Teacher Student Romantic Dance: काफी बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिससे इंसान का दिन बन जाता है। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो एकदम सादगी भरा है। दरअसल, ये एक डांस वीडियो (Viral Video) है, जो इतना कमाल का है कि देखकर आप दीवाने हो जाएंगे। इसमें एक छात्र अपनी मैडम के साथ डांस कर रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का अपनी मैडम के साथ रोमांटिक डांस करता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान दोनों ने आशिकी-2 के गाने 'तुम ही हो' पर कपल डांस किया है, जिसे देखने के बाद आप भी दोनों की तारीफ करेंगे। लोगों का कहना है कि इन दोनों का डांस काफी सादगी भरा है, एक टीचर और छात्र के बीच की गरिमा का दोनों बखूबी ख्याल रखा है।
लड़के ने मैडम के साथ किया रोमांटिक डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बेहद ही सुंदर डांस वीडियो है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि एक टीचर और छात्र के बीच के रिलेशन को ये नजारा दिखा रहा है, जो बेहद सुंदर है। बता दें, इस वीडियो को 'kushal_m.j' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 7.25 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
