वायरल न्यूज़

मुंबई लोकल का खतरनाक सफर, ट्रेन के दरवाजे पर झूलते दिखे लड़के, Video देख कांप उठेंगे आप

मुंबई की लोकल ट्रेन को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है, क्योंकि लाखों लोग रोज इसी के सहारे अपने घर और ऑफिस के बीच का सफर तय करते हैं। इन ट्रेनों में इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि लोग मजबूरी में अपनी जान हथेली पर रखकर यात्रा करते हैं।

Image

ट्रेन के दरवाजे पर लटके युवक (X/@Whoiamyours)

सोशल मीडिया पर हर दिन लाखों वीडियो वायरल होते हैं। जिनमें से कुछ हमें हंसाते हैं, कुछ चौंकाते हैं तो वहीं कुछ हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को सोच में डाल दिया है। वायरल हो रहा यह वीडियो मुंबई की लोकल ट्रेन का बताया जा रहा है।

ट्रेन के दरवाजे पर झूलते हुए सफर करने को मजबूर युवक

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रेन में इतनी ज्यादा भीड़ है कि लोगों के लिए ट्रेन के अंदर घुसना भी मुश्किल हो गया है। कई यात्री दरवाजे से बाहर लटके हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लड़के दरवाजे के हैंडल को पकड़कर अपनी जान जोखिम में डाल सफर करते दिख रहे हैं। जिनमें एक लड़का खास तौर पर परेशानी में नजर आ रहा है। वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर मुश्किल से खुद को संभालते हुए दिख रहा है। दरवाजे के पास उसके लिए पैरों रखने की जगह भी नहीं है। अगर जरा सी भी चूक हुई तो वह अपनी जान से हाथ धो बैठता है। ट्रेन को पूरी तेज रफ्तार में दौड़ते देखा जा सकता है। हवा के झोंके ट्रेन को लगातार हिला रहे हैं।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति भी शायद उसी भीड़ का हिस्सा था। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Whoiamyours नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लड़का कोई शौक से नहीं बल्कि मजबूरी में ऐसे सफर कर रहा है।" दूसरे ने लिखा, "ऑफिस टाइम में मुंबई लोकल में भीड़ और बढ़ जाती है। लोग धक्का-मुक्की के बीच सफर करते हैं। कई बार यही लापरवाही जानलेवा साबित हो जाती है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article