'यूं ही मुंह की खाओगे..' T20 वर्ल्डकप में भारत ने पाकिस्तान को हराया तो दिल्ली पुलिस ने अनोखे तरह से लिए मजे

Viral News: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को लेकर जमकर मीम्स बन रहे हैं। अब दिल्ली पुलिस ने भी पाकिस्तान की टीम के मजे लिए हैं। दिल्ली पुलिस ने एक अनोखा ट्वीट करके पाकिस्तान के मजे लिए हैं। दिल्ली पुलिस का यह ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral News: T20 World Cup में 15 फरवरी को हुए लीग मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी पटखनी दी है। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से मात दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को लेकर जमकर मीम्स बन रहे हैं। अब दिल्ली पुलिस ने भी पाकिस्तान की टीम के मजे लिए हैं। दिल्ली पुलिस ने एक अनोखा ट्वीट करके पाकिस्तान के मजे लिए हैं। दिल्ली पुलिस का यह ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Pakistan (2)

दिल्ली पुलिस का अनोखा ट्वीट (एक्स)

दिल्ली पुलिस का ट्वीट वायरल

दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करके लिखा, 'गलत जगह U-turn लोगे तो यूं हीं मुंह की खाओगे।' दरअसल, दिल्ली पुलिस ने सड़क पर चलने वाले लोगों को आगाह करते हुए यह ट्वीट किया। इसके साथ पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स की फोटो भी ट्वीट की। दिल्ली पुलिस कहना चाहती थी कि सड़क पर चलते समय गलत जगह से यू-टर्न नहीं लेना चाहिए। इसी को लेकर दिल्ली पुलिस ने रोड पर चलने वाले लोगों को कहा कि गलत जगह यू-टर्न लेना आपके लिए भारी पड़ सकता है और आप किसी एक्सीडेंट का शिकार हो सकते हैं। देखें ट्वीट-

End of Feed