वायरल न्यूज़

Viral Video: मासूम बच्चे ने किया ऐसा भांगड़ा, एक-एक स्टेप देखकर आप दीवाने हो जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक बार फिर एक बच्चे ने ऐसा भांगड़ा किया है, जिसे देखकर हर कोई उसका फैन हो गया है।

Image

बच्चे ने भांगड़े से उड़ाया गर्दा (तस्वीर साभार- @its_model_guransh)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखे चौंधिया जाती हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Funny VIdeo) को देखकर लोग दिनभर हंसते रहते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको अपना दीवाना बना दिया है। क्योंकि, इस वीडियो (Dance Video) में एक मासूम बच्चे ने ऐसा भांगड़ा किया है, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे- भाई दिन बन गया। इतना ही नहीं हो सकता है बार-बार इस वीडियो को देखने का मन करेगा।

आप सबने आज तक कई लोगों को डांस करते हुए देखा होगा। कुछ डांस ऐसे भी देखे होंगे, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता होगा। जबकि, कुछ डांस सीधे दिल को छू लेते हैं। हो सकता है आप में से कई लोगों को डांस करना भी पसंद होगा। सोशल मीडिया पर आपको डांस के एक से एक मजेदार वीडियो भी देखने को मिलते होंगे। एक बार फिर लोगों के सामने एक मजेदार डांस वीडियो आया है, जिसमें एक मासूम बच्चे ने ऐसा भांगड़ा किया है, जिसने सबका दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस क्यूट डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। तो आप भी पहले इस मजेदार डांस वीडियो को देखें...

बच्चे ने किया धांसू भांगड़ा

भांगड़ा देखकर आपका दिल भी गदगद हो गया होगा। कई लोग तो बार-बार इस डांस को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार डांस वीडियो को 'its_model_guransh' नाम के पेज से शेयर किया गया है। डांस वीडियो को करोड़ों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। कुछ लोग इस डांस को फायर बता रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि भाई बच्चे ने दिल जीत लिया। जबकि, कुछ का कहना है कि इस डांस ने तो दिन बना दिया। तो इस डांस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article